ePaper

उत्तर में बाढ़, दक्षिण में सूखे जैसे हालात

Updated at : 26 Jul 2019 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर में बाढ़, दक्षिण में सूखे जैसे हालात

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मानसून अजब रंग दिखा रहा है. एक तरफ उत्तर बंगाल बाढ़ के मुहाने पर खड़ा है, वहीं दक्षिण बंगाल में सूखे की स्थिति नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर बंगाल के निचले इलाकों में अगले दो दिनों में भारी बाढ़ की आशंका है. मंगलवार से इलाके […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मानसून अजब रंग दिखा रहा है. एक तरफ उत्तर बंगाल बाढ़ के मुहाने पर खड़ा है, वहीं दक्षिण बंगाल में सूखे की स्थिति नजर आ रही है.

मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर बंगाल के निचले इलाकों में अगले दो दिनों में भारी बाढ़ की आशंका है. मंगलवार से इलाके में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यह सिलसिला थमनेवाला नहीं है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में शुक्रवार तक भारी से अति भारी बारिश की आशंका है.
वहीं, दक्षिण बंगाल बारिश के लिए तरस रहा है. मानसून ने राज्य में प्रवेश के बाद से इस इलाके को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया है. हालांकि मौसम विभाग से एक आशा की किरण नजर आ रही है. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटे में उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में (बुधवार सुबह 8.30 बजे तक) 181.4 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. इसके साथ कूचबिहार में 73.2 एमएम, जलपाईगुड़ी में 40.6 एमएम, दार्जिलिंग में 37.3 एमएम, मालदा में 39.9 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. उप-हिमालय क्षेत्र के इन जिलों में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है.
ऐसे में इलाके की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दक्षिण बंगाल के चार जिलों बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्दवान व पुरुलिया में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है. उल्लेखनीय है कि जून माह में ही बारिश शुरू हो जानी थी, लेकिन जुलाई के अंत तक दक्षिण बंगाल में बारिश नहीं हुई है. इससे गर्मी का प्रभाव अब भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार या शनिवार से दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार हैं. ओड़िशा और बंगाल में बारिश के लिए अनुकूल मौसमी माहौल बनने व उत्तर से दक्षिण बंगाल की ओर निम्न दबाव की स्थिति का स्थानांतरण होने के कारण लंबे समय से बारिश की बाट जोह रहे दक्षिण बंगाल के लोगों को बारिश नसीब हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola