नेपाली कौंसुल जनरल ने भारत-नेपाल के बीच संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

Updated at : 11 Jul 2019 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाली कौंसुल जनरल ने भारत-नेपाल के बीच संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

कोलकाता : नेपाल के कोलकाता में कौंसुल जनरल एकनारायण अर्यल ने भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंध और मजबूत करने पर जोर देते हुए दोनों देशों के बीच पर्यटन, कारोबार और आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया. श्री अर्यल ने नेपाल कौंसुलेट, नेपाल पर्यटन विभाग और बुद्धा एयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम […]

विज्ञापन

कोलकाता : नेपाल के कोलकाता में कौंसुल जनरल एकनारायण अर्यल ने भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंध और मजबूत करने पर जोर देते हुए दोनों देशों के बीच पर्यटन, कारोबार और आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया.

श्री अर्यल ने नेपाल कौंसुलेट, नेपाल पर्यटन विभाग और बुद्धा एयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि नेपाल में एक स्थिर सरकार है. दोनों देशों की सरकार के बीच अच्छे रिश्ते हैं और संबंध दिनों-दिन मजूबत हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही दोनों देश के लोगों के बीच पारस्परिक संबंध, कारोबार और पर्यटन को और भी मजबूत करने की जरूरत है.इसे ध्यान में रखकर नेपाल के पर्यटन विभाग ने कई कदम उठाये हैं.

सरकार ने भी उद्योगों को आमंत्रित करने के लिए कई सुविधाएं दी हैं. बुद्धा एयर को कंट्री मैनेजर उधब सुबेदी ने कहा कि कोलकाता से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सुबह 9.05 बजे बुद्धा एयर की उड़ान है. वहीं, काठमांडू से शाम सात बजे तीन दिन उड़ान है.22 मई से कोलकाता-काठमांडू उड़ान सेवा शुरू हुई है तथा रिस्पांस बहुत ही अच्छा है. 72 सीटर विमान में औसत 65-70 लोगों की बुकिंग है. कंपनी ने 2020 तक 140 सीटर वाले विमान की उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बनायी है.

बुद्धा एयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सबसे पहले 29 जून, 2018 को वाराणसी से काठमांडू तक उड़ान सेवा शुरू की थी.श्री सुबेदी ने कहा कि सितंबर माह में गुवाहाटी से काठमांडू के बीच उड़ान सेवा तथा उसके बाद दिल्ली से उड़ान सेवा शुरू करने की योजना है. दिल्ली की उड़ान सेवा डीजीसीए को आवेदन पत्र दिया गया है.

नेपाल पर्यटन बोर्ड के संतोष कुमार घिमरे ने भी बंगाल के पर्यटकों को नेपाल आने के लिए लुभाया.कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल के लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल नेपाल है और सभी वहां जाना चाहते हैं. दूसरी ओर, आइसीसीआर के निदेशक गौतम डे ने कहा कि थाइलैंड और श्रीलंका की तरह ही नेपाल सरकार को पर्यटकों लुभाने के लिए और सक्रियता बढ़ानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग नेपाल जायें. कनफेडरेशन वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola