मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री का बयान- यूपी-बिहार व झारखंड के असामाजिक तत्व आकर फैला रहे हैं पश्चिम बंगाल में हिंसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 1:39 AM
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से मिल कर इलाके में शांति बहाली के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश फिरहाद हकीम, सुजीत बोस, ज्योतिप्रिय मल्लिक व चंद्रिमा भट्टाचार्य ने की लोगों से बातें रैली के दौरान कई लोगों ने मंत्रियों के सामने जताया विरोध एक सप्ताह बाद फिर से इन इलाकों का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल कोलकाता : राज्य […]
विज्ञापन
- पुलिस आयुक्त से मिल कर इलाके में शांति बहाली के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
- फिरहाद हकीम, सुजीत बोस, ज्योतिप्रिय मल्लिक व चंद्रिमा भट्टाचार्य ने की लोगों से बातें
- रैली के दौरान कई लोगों ने मंत्रियों के सामने जताया विरोध
- एक सप्ताह बाद फिर से इन इलाकों का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने आरोप लगाया है कि यूपी-बिहार, झारखंड सहित दूसरे राज्यों से असामाजिक तत्वों को भाजपा बंगाल में लाकर विभिन्न इलाकों में अशांति फैला रही है. भाटपाड़ा में हिंसा भी इसी का नतीजा है. लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा व आसपास के इलाकों में जारी हिंसा के बाद यहां शांति बहाली के लिए तृणमूल के नेताओं व मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार कोभाटपाड़ा के विभिन्न इलाकों का दौरा किया.
इस प्रतिनिधिमंडल में फिरहाद हकीम, खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, दमकल मंत्री सुजीत बोस व राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ तृणमूल के अन्य विधायक व समर्थक मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता व मंत्रियों ने भाटपाड़ा व आसपास के इलाकों का दौरा कर लोगों से उनकी तकलीफें सुनी.
कई लोगों ने तो मंत्रियों को अपने बीच पाकर शांति बहाली की मांग पर प्रदर्शन भी किया. नेताओं ने कहा कि लोगों की जितनी भी समस्याएं सामने आयी हैं, वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बतायी जायेंगी. करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इलाके में नवनिर्मित भाटपाड़ा थाने में बैरकपुर कमिश्नरेट के सीपी मनोज वर्मा से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










