माकपा की तरह तृणमूल भी बन जायेगी विरल प्रजाति : मुकुल

तृणमूल के साथ माकपा-कांग्रेस गठबंधन से भाजपा को ही होगा लाभ कोलकाता : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने तृणमूल कांग्रेस के माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका लाभ भाजपा को ही मिलेगा. माकपा की तरह ही तृणमूल कांग्रेस भी राजनीति में विरल […]
तृणमूल के साथ माकपा-कांग्रेस गठबंधन से भाजपा को ही होगा लाभ
कोलकाता : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने तृणमूल कांग्रेस के माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका लाभ भाजपा को ही मिलेगा. माकपा की तरह ही तृणमूल कांग्रेस भी राजनीति में विरल प्रजाति बन जायेगी.
श्री राय ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यदि इन पार्टियों में समझौता होता है, तो तृणमूल कार्यकर्ता, जो माकपा के अत्याचार के शिकार हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता, जो तृणमूल के अत्याचार के शिकार हैं, वे पार्टी नेतृत्व की बात नहीं सुनेंगे और वह अंतत भाजपा में आयेंगे. इससे भाजपा को ही लाभ होगा.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या हुआ? सुश्री बनर्जी सपा और बसपा के गंठबधन को अलग-अलग सीटें देते रहीं और आज चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन समाप्त हो गया है. बंगाल में भी यही होगा.
जनादेश का सम्मान करें बुद्धिजीवी
बुद्धिजीवी अपर्णा सेन और कौशिक सेन के भाटपाड़ा दौरे करने पर श्री राय ने कहा कि जनादेश को देखकर ही बात करनी चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि वहां का जनादेश क्या है. वह अपील करते हैं कि वे बांकुड़ा के जयपुर जायें. संदेशखाली जायें. वहां की भयावह स्थिति देखें.
तीन सदस्यीय राज्य चुनाव आयुक्त गठन करने की मांग की
श्री राय ने कहा कि वर्तमान राज्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष रूप से कराना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस सौरभ दास को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है, उन्होंने ही पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत सचिव रहते हुए गड़बड़ी की थी. यदि इस चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में नगरपालिका चुनाव कराया गया, तो यह प्रहसन के सिवा और कुछ नहीं होगा. यदि निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं, तो तीन सदस्यीय चुनाव आयुक्त का गठन किया जाना चाहिए. प्रशांत किशोर के साथ मुख्यमंत्री की बैठक पर श्री राय ने कहा कि बैठक से कुछ भी नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




