हड़ताली डॉक्टरों के समर्थन में निकला जुलूस
Updated at : 15 Jun 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर जुलूस में शामिल हुए विनायक सेन, सुजात भद्र, अपर्णा सेन, कमलेश्वर व अनुपम राय कोलकाता : जूनियर डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ कोलकाता में जुलूस निकला. शुक्रवार की शाम को कोलकाता के एनआरएस हॉस्टिपल से यह जुलूस निकला. जुलूस में मेडिकल सेवा से जुड़े […]
विज्ञापन
जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर
जुलूस में शामिल हुए विनायक सेन, सुजात भद्र, अपर्णा सेन, कमलेश्वर व अनुपम राय
कोलकाता : जूनियर डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ कोलकाता में जुलूस निकला. शुक्रवार की शाम को कोलकाता के एनआरएस हॉस्टिपल से यह जुलूस निकला. जुलूस में मेडिकल सेवा से जुड़े डॉक्टरों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे तथा डॉक्टरों ने अपने सिर पर पट्टी बांध रखी थी, जिन पर लाल रंग लगा हुआ थी.
यह जुलूस नेशनल मेडिकल कॉलेज तक गया. जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि सिर पर पट्टी इसलिए बांध रखी है, जो यह प्रदर्शित कर रहा है कि जब वह उपचार कर रहे हैं, उस समय उन पर हमले हो रहे हैं. लोगों को जागरूक करना चाहते हैं.
जुलूस में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि वे लोग न्याय चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाये, लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक उन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. जुलूस में मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. जुलूस में फिल्म अभिनेत्री व निर्देशक अपर्णा सेन भी शामिल हुईं. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि जूनियर डॉक्टर संतान की तरह हैं. उनकी बातें सुनें.
उनसे आकर बात करें. पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही है. इसकी जिम्मेवारी केवल डॉक्टरों की नहीं है, वरन इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की भी है. वह एक नागरिक के रूप में अपील कर रही हैं कि मुख्यमंत्री डॉक्टरों से बात करें और जल्द समस्या का समाधान करें. जुलूस में मानवाधिकार कार्यकर्ता विनायक सेन और सुजात भद्र भी शामिल हुए. श्री सेन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी ही होगी. विनायक सेन ने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी ही चाहिए. उन्हें न्याय मिलनी चाहिए.
अब बांगुर अस्पताल के डॉक्टरों से मारपीट
एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के बाद अब बांगुर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं. गुरुवार की रात बांगुर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट को लेकर तनाव फैल गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थित सामान्य हुई. पुलिस के अनुसार, टालीगंज के रहनेवाले मोहन घोराई (55) को सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गयी.
मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण रोगी की मौत हुई है. आरोप है कि रोगी के परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल की ओर से कोई भी लापरवाही नहीं बरती गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




