ePaper

ममता बनर्जी पहले अपनी पार्टी बचायें, नहीं तो हो जायेगी चूर-चूर : बंगाल भाजपा अध्‍यक्ष

Updated at : 05 Jun 2019 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी पहले अपनी पार्टी बचायें, नहीं तो हो जायेगी चूर-चूर : बंगाल भाजपा अध्‍यक्ष

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पहले पार्टी बचायें, नहीं तो पार्टी चूर-चूर हो जायेगी. श्री घोष बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पहले पार्टी बचायें, नहीं तो पार्टी चूर-चूर हो जायेगी. श्री घोष बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी उपस्थित थे. श्री घोष ने कहा कि पहले सुश्री बनर्जी कहती थीं कि इंच-इंच का बदला लेंगी. 42 में से 42 सीट का दावा करने वाली तृणमूल कांग्रेस को मात्र 22 सीट मिलीं. अब पार्टी की जो स्थिति हो रही है, यदि पार्टी नहीं बचायी, तो पार्टी ही चूर-चूर हो जायेगी.

श्री घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया. अब सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास भी मिल गया है. अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं. भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

सुश्री बनर्जी सहित खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियां अल्पसंख्यकों को भयभीत करके रखती रही है तथा बिना पढ़े लिखे लोगों को दरिद्र बना कर रखा है, लेकिन अब अब उनमें भी सद्बुद्धि आ रही है और वे लोग भी समझने लगे हैं कि उनका राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस कारण वे लोग अब भाजपा की ओर कदम बढ़ाया है और उम्मीद है कि भविष्य में इनकी संख्या और भी बढ़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola