पीएम मोदी पांच को तमलुक व झाड़ग्राम में करेंगे सभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के लिहाज से पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद खास हो गया है, इसलिए राज्य में ममता बनर्जी के मजबूत किले को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार कैंपेनर बने हैं. वह राज्य में प्रत्येक चरण के मतदान से पहले कम से कम दो जनसभाओं को संबोधित करते […]
विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के लिहाज से पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद खास हो गया है, इसलिए राज्य में ममता बनर्जी के मजबूत किले को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार कैंपेनर बने हैं. वह राज्य में प्रत्येक चरण के मतदान से पहले कम से कम दो जनसभाओं को संबोधित करते रहे हैं. अब पांचवें चरण के मतदान यानी छह मई के मतदान से पहले भी वह राज्य में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
क्या है पीएम का कार्यक्रम
पांच मई को प्रधानमंत्री की पहली जनसभा पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में होगी. वहां सुबह 10.30 बजे वह पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद दूसरी जनसभा दोपहर 12.20 बजे झाड़ग्राम जिले में प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री की इन दोनों जनसभाओं की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
दोनों जनसभाओं के लिए मिली अनुमति
भाजपा के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से दोनों जनसभाओं के लिए अनुमति ले ली गयी है और जनसभा के लिए मंच आदि बनाने का काम शुरू है. शुक्रवार को पार्टी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचेंगे.
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चार चरणों के दौरान 10 से अधिक जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. अपनी प्रत्येक जनसभा से उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले किये हैं.
सोमवार को ही उन्होंने हुगली जिले और उत्तर 24 परगना जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया, जहां से प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. प्रधानमंत्री के इस दावे के बाद देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री के इस दावे की वजह से पश्चिम बंगाल में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




