भाटपाड़ा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह ने भरा पर्चा
Updated at : 30 Apr 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भाटपाड़ा विधानसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पवन सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया. वह भारी संख्या में भापजा समर्थकों के साथ रैली निकाल कर एसडीओ कार्यालय पहुंचे. सूत्रों के अनुसार नामांकन पत्र भर कर लौटते समय पवन सिंह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. भाजपा […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाटपाड़ा विधानसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पवन सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया. वह भारी संख्या में भापजा समर्थकों के साथ रैली निकाल कर एसडीओ कार्यालय पहुंचे. सूत्रों के अनुसार नामांकन पत्र भर कर लौटते समय पवन सिंह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. भाजपा समर्थकों ने इस घटना में तृणमूल समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है.
मालूम को भाटपाड़ा के तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिये थे.अर्जुन सिंह के इस्तीफे के बाद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह को प्रत्याशी बनाया है. वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा को प्रत्याशी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




