ePaper

पांच और िवस सीटों का उपचुनाव 19 मई को

Updated at : 21 Apr 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
पांच और िवस सीटों का उपचुनाव 19 मई को

इसलामपुर, कांदी, नाओदा, हबीबपुर व भाटपाड़ा में होगा उपचुनाव कोलकाता : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में और पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की है. शुक्रवार को आयोग ने दार्जिलिंग सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. शनिवार को राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गयी. […]

विज्ञापन

इसलामपुर, कांदी, नाओदा, हबीबपुर व भाटपाड़ा में होगा उपचुनाव

कोलकाता : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में और पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की है. शुक्रवार को आयोग ने दार्जिलिंग सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. शनिवार को राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गयी.

इनमें उत्तर दिनाजपुर की इसलामपुर व नाओदा, मुर्शिदाबाद की कांदी, मालदा की हबीबपुर व उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा सीट शामिल है. नामांकन 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होंगे. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख दो मई है. मतदान 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे भी 23 मई को आयेंगे.

इसलामपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक कन्हैयालाल अग्रवाल रायगंज लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं.
इस वजह से यह सीट खाली हुई है. वहीं, नाआेदा के विधायक अबू ताहेर व कांदी के विधायक अपूर्व सरकार ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. हबीबपुर के माकपा विधायक खगेन मुर्मू ने पार्टी छाेड़ दी है और वह इस बार भाजपा के टिकट पर मालदा उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी है और वह बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola