मोदी विपक्ष को डराने की कर रहे हैं कोशिश : ममता बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 1:10 AM
विरोधियों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा है दुरुपयोग मुख्यमंत्री ने डीएमके नेता कनिमोझी का किया समर्थन कोलकाता/कांदी : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने द्रमुक नेता कनिमोझी, जिनके आवास पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की थी, का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों […]
विरोधियों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा है दुरुपयोग
मुख्यमंत्री ने डीएमके नेता कनिमोझी का किया समर्थन
कोलकाता/कांदी : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने द्रमुक नेता कनिमोझी, जिनके आवास पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की थी, का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रहे हैं. कनिमोझी को इसलिए परेशान किया जा रहा है, क्योंकि द्रमुक दक्षिण भारत में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि देश ने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसे लोग ‘प्यार करने या जिसका सम्मान करने’ के बजाय, उससे डरे.
सुश्री बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, ‘यह शर्म की बात है कि भाजपा विपक्षी नेताओं और दलों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. आयकर विभाग ने मंगलवार को कनिमोझी के घर अकारण छापे मारे. उन्हें (द्रमुक नेताओं को) केवल इसलिए अनावश्यक परेशान किया जा रहा है क्योंकि द्रमुक और उसके नेता एम के स्टालिन नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोधी हैं. उल्लेखनीय है कि चुनाव अधिकारियों ने आयकर अधिकारियों के साथ द्रमुक नेता कनिमोझी के दक्षिणी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित आवास पर मंगलवार को छापे मारे थे.
कनिमोझी यहीं से चुनाव लड़ रही हैं. ममता बनर्जी ने कहा: हमारे लिए एक नेता वह होता है जिसे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्यार करें और उसका सम्मान करें. लेकिन आजादी के बाद पहली बार हमारे पास प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा नेता है जो डर पैदा करके देश में सत्ता में है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी हर किसी को डरा रहे हैं और हर कोई उनसे डरता है. सुश्री बनर्जी ने कहा, ‘यह शर्म की बात है कि जिस व्यक्ति ने दंगों के जरिये राजनीति में अपनी जगह बनायी, वही देश का नेतृत्व कर रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










