32 हजार छीन कर भागे तीन विदेशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

सॉल्टलेक के सीजे ब्लॉक की घटना कोलकाता : तीन विदेशी छिनताइबाज कार से पहुंचे और एक व्यक्ति से 32 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. विदेशी मुद्रा दिखाने के बहाने तीनों उसके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. घटना सॉल्टलेक के सीजे ब्लॉक की है. सूत्रों के मुताबिक पीड़ित […]
विज्ञापन
सॉल्टलेक के सीजे ब्लॉक की घटना
कोलकाता : तीन विदेशी छिनताइबाज कार से पहुंचे और एक व्यक्ति से 32 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. विदेशी मुद्रा दिखाने के बहाने तीनों उसके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. घटना सॉल्टलेक के सीजे ब्लॉक की है.
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का नाम सुशांत घोष है. वह न्यूटाउन का रहनेवाला है. एक गैर सरकारी बैंक से निकला था. उस दौरान उसके हाथ में एक बैग था और उसमें 31 हजार दो सौ रुपये थे. सिर्फ एक नोट दो सौ के और बाकी पांच सौ रुपये के नोट थे. वह बैंक से जैसे ही बाहर आया था, तभी एक कार पर सवार तीन विदेशी नागरिक पहुंचे, जिसमें एक महिला थी.
व्यक्ति के सामने ही कार से उतर कर पता पूछने लगे और फिर इसी दौरान विदेशी मुद्रा दिखाते हुए उसके हाथ में मौजूद बैग से रुपये छीन कर कार में बैठ कर फरार हो गये. पीड़ित ने विधाननगर पूर्व थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




