जाली नोटों की तस्करी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 1:14 AM
गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से मिले पांच लाख रुपये के जाली नोट गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार व दूसरा बंगाल के मालदा का निवासी कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोटों की तस्करी करनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया. […]
गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से मिले पांच लाख रुपये के जाली नोट
गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार व दूसरा बंगाल के मालदा का निवासी
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोटों की तस्करी करनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पांच लाख के जाली नोट बरामद किये गये. दो हजार रुपये के कुल 250 नोट बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजू साहा (21) व मोहम्मद उमर (31) बताया गया है.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार संजू मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के छाईपाड़ा का और मोहम्मद उमर बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना के कुकरौन पूर्व का रहनेवाला है. देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने मैदान थानांतर्गत गोष्ठो पाल सरणी व एलसी सरणी के क्रासिंग के पास से दोनों को दबोचा.
तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग से पांच लाख के जाली नोट बरामद हुए. कोलकाता पुलिस के एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आइपीसी की धारा 120बी/489बी/489सी के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ और पुराने मामले है या नहीं? आखिर दोनों ये जाली नोट कहां और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे. पुलिस इनके गैंग से जुड़े और लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










