रिजर्व बैंक की साख बरकरार रखें : ममता

कहा : केंद्र सरकार ने गिरायी आरबीआइ की गरिमा आरबीआइ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य संस्थानों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक की ‘साख’ को बरकरार रखने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की ‘गरिमा’ पिछले […]
कहा : केंद्र सरकार ने गिरायी आरबीआइ की गरिमा
आरबीआइ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य संस्थानों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक की ‘साख’ को बरकरार रखने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की ‘गरिमा’ पिछले कुछ समय में ‘कम’ हुई है.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जहां एक ओर कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोला. ममता ने ट्वीट किया, ‘भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की स्थापना आज के ही दिन 1935 में हुई थी. इस अवसर पर आरबीआइ के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं.’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमने हाल के वक्त में देखा है कि संस्थान की गरिमा कैसे कम हुई है. इन शीर्ष संस्थानों की शुचिता बरकरार रहनी चाहिए.’ उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 01 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के अनुसार हुई. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन के द्वारा की गयी थी. प्रारंभ में इसका केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में था, जो 1937 में मुंबई आ गया. पहले यह एक निजी बैंक था, किन्तु 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




