एतिहासिक होगी ब्रिगेड और सिलीगुड़ी की रैली : मुकुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता मुकुल राय ने दावा किया है कि तीन अप्रैल को ब्रिगेड और सिलीगुड़ी में आयोजित होनेवाली रैली एतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रिकार्ड है कि इतने कम समय में भाजपा प्रधानमंत्री का एक ही दिन में दो सभा का […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता मुकुल राय ने दावा किया है कि तीन अप्रैल को ब्रिगेड और सिलीगुड़ी में आयोजित होनेवाली रैली एतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रिकार्ड है कि इतने कम समय में भाजपा प्रधानमंत्री का एक ही दिन में दो सभा का आयोजन कर रही है.
भाजपा का दावा है कि दोनों सभाओं में रिकार्ड संख्या में भीड़ होगी. इससे साबित होता है कि भाजपा ने अपने आप को सांगठनिक रुप से इस कदर मजबूत कर लिया है कि वह दो जगहों पर एक साथ सभा कर रही है. उन्होंने कहा कि हम लोग लोकतंत्र बचाओ यात्रा के मार्फत राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहते थे. उसे पुलिस ने अनुमति नहीं दी.
प्रधानमंत्री को उसके समापन कार्यक्रम में ब्रिगेड की सभा करने की बात थी, जो नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि अगर उनकी पत्नी के पास थाईलैंड का पासपोर्ट है तो इससे साबित होता है कि वह दोहरी नागरिकता ले रखी हैं. यह कानूनन अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










