"मुझसे मंत्रोच्चार में मुकाबला करें" : ममता बनर्जी
Updated at : 20 Mar 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्रीममता बनर्जीकी पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती, कहा कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंत्रोच्चार में मुकाबला करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (मोदी और शाह) हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बंगाल में दुर्गापूजा […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्रीममता बनर्जीकी पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती, कहा
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंत्रोच्चार में मुकाबला करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (मोदी और शाह) हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बंगाल में दुर्गापूजा नहीं होने देते. दरअसल, हम धर्म के नाम पर घृणा नहीं फैलाते.
हम मानवता में विश्वास करते हैं. सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को नजरूल मंच में इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले केवल राम मंदिर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करती है, जबकि हमने तारापीठ, तारकेश्वर, दक्षिणेश्वर में मंदिरों का नवीनीकरण और पुनर्विकास किया है. दक्षिणेश्वर में स्काइवाक बनाया है, लेकिन वे एक राम मंदिर भी नहीं बना सके हैं. चुनाव के समय केवल राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाते हैं.
सुश्री बनर्जी ने कहा : उपासना का मतलब केवल माथे पर तिलक लगाना नहीं है. आपको मंत्रों का अर्थ समझना चाहिए. मैं मोदी-शाह को चुनौती देती हूं कि वे मंत्रों का जाप मेरे साथ कर के दिखाएं. हम सभी से प्यार करते हैं, भले ही उनका समुदाय कोई भी हो. हम सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं. सुश्री बनर्जी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा : होली के अवसर पर मैं आपको आश्वस्त करना चाहती हूं कि देश को एक बदलाव की आवश्यकता है ताकि व्यवसायों को नुकसान न हो. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




