सांसद के खिलाफ सड़क पर उतरें राज्य की महिलाएं : राहुल

कोलकाता: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा है कि तृणमूल सांसद तापस पॉल ने जिस तरह के अपनामजनक शब्द महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये व गुंडागर्दी की बात कहीं, वे लोकतंत्र और संविधान के खलाफ हैं. वर्तमान सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे […]
कोलकाता: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा है कि तृणमूल सांसद तापस पॉल ने जिस तरह के अपनामजनक शब्द महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये व गुंडागर्दी की बात कहीं, वे लोकतंत्र और संविधान के खलाफ हैं.
वर्तमान सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. दुख की बात यह है कि राज्य की मुख्यमंत्री खुद महिला हैं, फिर भी वह कोई कदम नहीं उठा रही हैं. अब समय आ गया है कि सिर्फ भाजपा नहीं, राज्य की हर महिला तृणमूल सांसद तापस पॉल के खिलाफ सड़क पर उतर प्रत्येक थाने में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराये. सांसद को तुरंत बर्खास्त किया जाये.
श्री सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की महिलाएं उसी दिन असुरक्षित हो गयीं, जिस दिन पार्क स्ट्रीट में छेड़खानी की घटना घटी और उस घटना के दोषियों को पकड़नीवाली कोलकाता पुलिस की एक बहादुर महिला आइपीएस अधिकारी का तबादल खुद मुख्यमंत्री ने कर दिया. राज्य में जितने भी महिलाओं के साथ छेड़खानी या दुष्कर्म की घटना घटी, इसके दोषी तृणमूल समर्थक ही दिखे गये. महिलाओं के खिलाफ अत्याचार व अपमान करनेवालों को सरकारी शरण देकर सरकार उनका सम्मान कर रही है, जबकि जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें सरकार का कोपभाजन बनना पड़ता है.
राहुल सिन्हा ने बताया कि नदिया में रहनेवालीं भाजपा की कार्यकर्ता जया सरकार ने सांसद तापस पाल के खिलाफ नकाशीपाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




