लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में पहली बार होगा सात चरणों में मतदान

Updated at : 10 Mar 2019 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में पहली बार होगा सात चरणों में मतदान

– राज्य के लोगों को होगा कष्ट : फिरहाद – भाजपा व वाम मोरचा ने किया स्वागत कोलकाता : लोकसभा चुनाव के इतिहास में पश्चिम बंगाल में पहली बार सात चरणों में 42 सीटों पर मतदान होगा. इसके पहले 2014 में राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ था. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता व मंत्री […]

विज्ञापन

– राज्य के लोगों को होगा कष्ट : फिरहाद

– भाजपा व वाम मोरचा ने किया स्वागत

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के इतिहास में पश्चिम बंगाल में पहली बार सात चरणों में 42 सीटों पर मतदान होगा. इसके पहले 2014 में राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ था. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता व मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि राज्य में सात चरणों में मतदान से राज्य की जनता को कष्ट होगा, क्योंकि उस समय भीषण गर्मी रहेगी और रमजान का महीना रहेगा, लेकिन तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. राज्य की जनता तृणमूल के साथ है.

दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु ने आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे लोग आशा करते हैं कि राज्य में स्वच्छ मतदान होगा. राज्य में मतदान 11 अप्रैल को शुरू होगा तथा 19 मई को समाप्त होगा. कुल 42 सीटों के लिए मतदान होगा.

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6 करोड़, 97 लाख, 60868 है, जबकि कुल मतदान केंद्र की संख्या 78799 है तथा 53701 मतदान परिसर में मतदान होंगे. मतगणना 23 मई को होगी.

पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान

पहला चरण : 11 अप्रैल – 2 सीट – कूचबिहार और अलीपुरदुआर.

दूसरा चरण : 18 अप्रैल – 3 सीट – जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज.

तीसरा चरण : 23 अप्रैल -5 – बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद.

चौथा चरण : 29 अप्रैल – 8 सीट – बहरमपुर, कृष्णनगर, रानाघाट, बर्दवान पूर्व, बर्दवान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम.

पांचवां चरण : 06 मई – 7 सीट – बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेड़िया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग.

छठा चरण : 12 मई – 8 सीट – तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाकुड़ा और विष्णुपुर.

सातवां चरण : 19 मई – 9 सीट – दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola