Rape के बाद महिला को जलाने की कोशिश में खुद जल कर मर गया दुष्कर्मी

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले करने वाले व्यक्ति की जलकर तब मौत हो गई जब उक्त महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे अपनी ओर आग की लपटों में खींच लिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया […]
मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले करने वाले व्यक्ति की जलकर तब मौत हो गई जब उक्त महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे अपनी ओर आग की लपटों में खींच लिया.
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला का अब मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था.
वैधव्य जीवन बिता रही इस महिला ने कहा कि इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और आग के हवाले कर दिया. ऐसे में महिला ने उसे कसकर पकड़ लिया. जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुंआ उठता देखा तो वे उसके घर पहुंचे और पाया वे दोनों आग की लपटों से घिरे हुए हैं.
उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




