कोलकाता : बंगाल के पर्यटकों की बस कर्नाटक में हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
Updated at : 04 Mar 2019 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बेंगलुरु-मैसूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मद्दुर के समीप रविवार दोपहर पश्चिम बंगाल की एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे बस में सवार 40 यात्री घायल हो गये. पांच को ज्यादा चोटें आयी हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं. उनका इलाज चल रहा है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : बेंगलुरु-मैसूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मद्दुर के समीप रविवार दोपहर पश्चिम बंगाल की एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे बस में सवार 40 यात्री घायल हो गये. पांच को ज्यादा चोटें आयी हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं. उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से बात की और घायलों को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
नवान्न सूत्रों के अनुसार, श्री कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी को अाश्वासन दिया है कि घायलों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है. घायलों का इलाज चल रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया गया कि कोलकाता से 60 यात्रियों को लेकर यह बस पर्यटन के लिए निकली थी. मैसूर और ऊटी भ्रमण के बाद बस बेंगलुरु लौट रही थी कि मंड्या जिले के मद्दुर के पास आगे चल रहे गन्ने से भरे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटना का शिकार हो गयी.
बस ट्रैक से उतर कर खेत मे जाकर पलटी खा गयी. इससे इसमें सवार 60 में से 40 यात्री घयल हो गये. घायलों को मंड्या व मद्दुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरू में पांच यात्रियों के गंभीर होने की बात आयी थी, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




