कुएं से मिला वृद्धा का शव

कोलकाता : बेलघरिया थाना क्षेत्र के बांधवनगर इलाके में कुएं से एक वृद्धा का शव बरामद किया गया. मृतका का नाम मधु छंदा (85) है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुक्रवार रात वृद्धा अपनी बेटी के साथ सोयी हुयी थी. सुबह जब उसकी बेटी सोकर […]
कोलकाता : बेलघरिया थाना क्षेत्र के बांधवनगर इलाके में कुएं से एक वृद्धा का शव बरामद किया गया. मृतका का नाम मधु छंदा (85) है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुक्रवार रात वृद्धा अपनी बेटी के साथ सोयी हुयी थी. सुबह जब उसकी बेटी सोकर उठी तो उसकी मां वहां नहीं थी.
बहुत देर तक तलाशी के बाद भी वह नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुुरू की और घर के पीछे स्थित एक कुएं में उसका शव देखा. इसके बाद उन्होंने दमकल के अधिकारियों की मदद से शव को बाहर निकाला. बताया गया कि कुएं का मुंह लोहे की जाली से ढंका हुआ था, इसके बावजूद वृद्धा उसमें कैसे गिरी, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










