कोलकाता : खून की राजनीति बंद करे तृणमूल सरकार : दिलीप

Published at :26 Feb 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : खून की राजनीति बंद करे तृणमूल सरकार : दिलीप

कोलकाता : राज्य में हिंसा बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं. राज्य सरकार का दायित्व है कि वह कानून व्यवस्था को बनाये रखे और बंगाल में खून की राजनीति बंद करे. ये बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. सोमवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के जरिये उन्होंने […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में हिंसा बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं. राज्य सरकार का दायित्व है कि वह कानून व्यवस्था को बनाये रखे और बंगाल में खून की राजनीति बंद करे. ये बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. सोमवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के जरिये उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के लिए सपना देख रही हैं.
सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन वह पहले बंगाल को संभालें, फिर दिल्ली की सोचें. बंगाल में पूरी तरह से कानून व्यवस्था फेल हो गयी है. हिंसा चरम पर है. उन्होंने आतंकी हमले की घटना में ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार पर तीखा हमले के जवाब में कहा कि जवान पहले भी शहीद हुए हैं. उस वक्त क्या ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किये थे? पहले किससे सवाल करती थीं?
उन्होंने कहा कि जवान शहीद हुए और सारा देश बदले की भावना से लड़ाई के लिए तैयार है. ऐसे में मुख्यमंत्री कहती हैं कि युद्ध लगाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले ममता बनर्जी ही साफ कर दें कि वह पाकिस्तान की तरफ हैं या देश की तरफ. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में बंगाल के लोग क्या चाह रहे हैं, यह भाजपा ही तय करेगी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं‍ की हत्या के मामले में आरएसएस और भाजपा पर लगाये जा रहे आरोप के जवाब में कहा कि सिर्फ भाजपा और आरएसएस पर झूठे आरोप लगाये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola