ePaper

कश्मीरी डॉक्टर को मिली शहर छोड़ने की धमकी

Updated at : 19 Feb 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीरी डॉक्टर को मिली शहर छोड़ने की धमकी

राज्य सरकार ने प्रदान की सुरक्षा महानगर में 22 वर्षों से रह रहे हैं पाकिस्तान न जाने पर बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी कोलकाता : महानगर में 22 वर्ष से रह रहे एक कश्मीरी डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद उसे शहर छोड़ने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की […]

विज्ञापन

राज्य सरकार ने प्रदान की सुरक्षा

महानगर में 22 वर्षों से रह रहे हैं
पाकिस्तान न जाने पर बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी
कोलकाता : महानगर में 22 वर्ष से रह रहे एक कश्मीरी डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद उसे शहर छोड़ने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है.
उसने हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण देने के बाद वहीं रहने का निर्णय लिया है. नाम नहीं बताने के की शर्त पर उसने कहा कि उन्हें धमकी दी गयी, हालांकि पहले उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनकी चिंता तब बढ़ गयी, जब कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर इकट्ठे होकर उनके पाकिस्तान ना जाने पर उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.
उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले के एक दिन बाद यानी 15 फरवरी को 20-25 वर्ष की आयु के पांच लोग उनके घर पहुंचे और तुरंत शहर छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान वापस जाओ, कश्मीरियों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है.
डॉक्टर ने कहा कि इस बार उन्होंने शहर छोड़ने का मन बना लिया, लेकिन इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क करने का फैसला लिया और फेसबुक पर एक पोस्ट डाली. साथ ही मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर भी एक संदेश छोड़ा. अगले ही दिन डॉक्टर को पश्चिम बंगाल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रमुख का फोन आया और उन्होंने उन्हें मदद का आश्वासन दिया. पश्चिम बंगाल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती से संपर्क करने पर बताया कि डॉक्टर के परिवार को कोई तकलीफ ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola