बस के धक्के से बाइक चालक की मौत
Updated at : 16 Feb 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ाबाजार इलाके के स्ट्रांड रोड व एमजी रोड क्रॉसिंग की घटना मृत बाइक चालक हावड़ा के शिवपुर का रहनेवाला कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में एक गैर बस की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत हो गयी. घटना स्ट्रैंड रोड व एमजी रोड क्रॉसिंग में शुक्रवार शाम पांच बजे की है. मृतक का नाम […]
विज्ञापन
बड़ाबाजार इलाके के स्ट्रांड रोड व एमजी रोड क्रॉसिंग की घटना
मृत बाइक चालक हावड़ा के शिवपुर का रहनेवाला
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में एक गैर बस की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत हो गयी. घटना स्ट्रैंड रोड व एमजी रोड क्रॉसिंग में शुक्रवार शाम पांच बजे की है. मृतक का नाम शादाब अली खान (30) बताया गया है.
वह हावड़ा के शिवपुर का रहनेवाला था. घटना के समय वह हेलमेट पहना हुआ था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हावड़ा से सियालदह की तरफ जा रही 71 नंबर रूट की एक गैर सरकारी बस की चपेट में आकर शादाब बुरी तरह से जख्मी हो गया.
उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत बताया. बड़ाबाजार थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बस व बाइक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के कारण बड़ाबाजार में ट्रैफिक सेवा बाधित हुई. बाद में स्थिति को सामान्य कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




