अब अवैध निर्माण पर नजर रखेगी केंद्रीय टास्क फोर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 1:27 AM
बोले मेयर फिरहाद हकीम "ठेका टिनेंसी के लिए नया नियम बनायेगा कोलकाता नगर निगम " कोलकाता : अवैध निर्माण पर नकेल कसने के लिए कोलकाता नगर निगम द्वारा केंद्रीय टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा. पुलिस की मदद से महानगर में होेनेवाले अवैध निर्माण पर नजर रखेगा. अगर कोई व्यक्ति बस्ती इलाके में अपने रहने […]
बोले मेयर फिरहाद हकीम "ठेका टिनेंसी के लिए नया नियम बनायेगा कोलकाता नगर निगम "
कोलकाता : अवैध निर्माण पर नकेल कसने के लिए कोलकाता नगर निगम द्वारा केंद्रीय टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा. पुलिस की मदद से महानगर में होेनेवाले अवैध निर्माण पर नजर रखेगा. अगर कोई व्यक्ति बस्ती इलाके में अपने रहने के लिए किसी तरह के निर्माण करता है, तो उसे छूट दी जा सकती है. लेकिन यह छूट किसी प्रमोटर को नहीं दिया जायेगा. प्रमोटरों द्वारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह जानकारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी.
उन्होंने ठेका टिनेंसी के विषय में कहा कि ऐसे इलाके में रहनेवाले लोगों की सहूलियत के लिए निगम जल्द ही नया नियम लागू करेगा. इसके लिए निगम ठेका कंट्रोलर से बात की गयी है. इस विषय में मेयर ने बताया कि दक्षिण व पश्चिम कोलकाता के अधिकांश बस्ती ठेका टिनेंसी के अंतर्गत स्थित है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोग घर बना कर रह सके इसकी अनुमति भी अब दी जायेगी. बिल्डिंग प्लान के लिए भी एनओसी दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










