सुंदरबन में बाघ ने बुजुर्ग को दबोचा

Updated at : 28 Jun 2014 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरबन में बाघ ने बुजुर्ग को दबोचा

कोलकाता. सुंदरबन जंगल में एक बाघ एक बुजुर्ग आदमी को दबोच कर जंगल में गायब हो गया. यह घटना गुरुवार को घटी. बाघ ने दत्ता झील के किनारे से कूद कर सुनील मांझी (62) पर हमला कर दिया. मांझी वहां नाव पर केकड़ों को पकड़ने के लिए आए थे. जब बाघ ने मांझी पर हमला […]

विज्ञापन

कोलकाता. सुंदरबन जंगल में एक बाघ एक बुजुर्ग आदमी को दबोच कर जंगल में गायब हो गया. यह घटना गुरुवार को घटी. बाघ ने दत्ता झील के किनारे से कूद कर सुनील मांझी (62) पर हमला कर दिया. मांझी वहां नाव पर केकड़ों को पकड़ने के लिए आए थे.

जब बाघ ने मांझी पर हमला किया, तब वह नाव के बीच में बैठे थे और जाल को खींचते समय संतुलन बनाये रखने के लिए उनके दो साथियों में से एक आगे और एक पीछे बैठे थे. जब उनके साथियों ने मांझी को बाघ द्वारा अपनी ओर खींचते देखा, तो उन्होंने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक बाघ उन्हें अपने जबड़े में दबोच कर नाव से बाहर कूद गया था. सूत्रो ने बताया कि बाघ वहांसे भाग कर जंगल में चला गया. मांझी का शव बरामद नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola