कोलकाता : विधायक के हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा : अभिषेक बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 5:53 AM
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद व तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास के हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा. तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर किसी […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद व तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास के हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा. तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह (हत्यारा) दिल्ली भाग जायेगा और कानून से बच जायेगा तो हम आपको बताना चाहते हैं कि हम उसे कॉलर पकड़कर वापस कोलकाता लायेंगे.
मालूम हो कि नदिया के कृष्णागंज के विधायक सत्यजीत विश्वास की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. सोमवार को अभिषेक बनर्जी कृष्णगंज में विधायक सत्यजीत विश्वास के घर पहुंचे थे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ है. परिवार से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सत्यजीत विश्वास के हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










