कोलकाता : कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों के तंबू में लगी आग

Updated at : 12 Feb 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों के तंबू में लगी आग

कोलकाता : अस्पताल निर्माण के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के तंबू में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके के कोछपुकुर में रविवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चित्तरंजन नेशनल कैंसर सेंटर अस्पताल की नयी शाखा के साइट पर एक प्राइवेट […]

विज्ञापन

कोलकाता : अस्पताल निर्माण के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के तंबू में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके के कोछपुकुर में रविवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चित्तरंजन नेशनल कैंसर सेंटर अस्पताल की नयी शाखा के साइट पर एक प्राइवेट कंपनी द्वारा कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. 20 से 25 की संख्या में मजदूर वहां काम कर रहे थे.

उनमें से कइयों के वहां रहने के लिए अस्थायी तंबू का निर्माण किया गया था. इसी तंबू में रविवार देर रात 2.30 बजे के करीब आग लगने से मजदूर इधर-उधर भागने लगे. आग में एक मजदूर हल्का झुलस भी गया. तुरंत केएलसी थाने की पुलिस मौके परह पहुंची. इधर दमकल विभाग को इसकी खबर देने पर तीन इंजनों के साथ दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया.

तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद तड़के सुबह चार बजे के करीब आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को सफलता मिली. तंबू में रखा हुआ गैस सिलिंडर लीक होने से ही आग लगी होगी, दमकलकर्मी यह प्राथमिक तौर पर यह अंदाजा लगा रहे हैं. इस आग में मजदूरों के कपड़े, मोबाइल व अन्य कीमती सामान संग नगदी रुपये भी जल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola