आसनसोल : मैथन डैम में रेलकर्मी की मां की हुई मौत

Updated at : 12 Feb 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल :  मैथन डैम में रेलकर्मी की मां की हुई मौत

आसनसोल : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मैथन डैम में नौका विहार के दौरान ही आसनसोल निवासी महिला सैलानी सरोजिनी देवी (60) को हार्ट अटैक हो गया. जिसके चलते उसने नाव में ही दम तोड़ दिया. हालांकि महिला के पुत्र धर्मेंद्र कुमार आनन-फानन में उसे डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने भी […]

विज्ञापन

आसनसोल : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मैथन डैम में नौका विहार के दौरान ही आसनसोल निवासी महिला सैलानी सरोजिनी देवी (60) को हार्ट अटैक हो गया. जिसके चलते उसने नाव में ही दम तोड़ दिया. हालांकि महिला के पुत्र धर्मेंद्र कुमार आनन-फानन में उसे डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल ले गए.

यहां डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना के मुताबिक सरोजिनी देवी अपने पुत्र रेलकर्मी धर्मेंद्र कुमार एवं बहु के साथ आसनसोल से मैथन डैम घूमने पहुंची थी. सोमवार की दोपहर 12 बजे सभी नौका विहार के लिए नाव पर सवार हुए थे. अचानक सरोजनी देवी की तबीयत बिगड़ी और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले पर महिला के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वह आसनसोल में रेलवे ड्राइवर है. सोमवार को परिवार के साथ मैथन डैम घूमने आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola