ePaper

हल्दिया : कोलाघाट में अपने दोस्त से मिलने गया तृणमूल नेता लापता

Updated at : 11 Feb 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
हल्दिया :   कोलाघाट में अपने दोस्त से मिलने गया तृणमूल नेता लापता

हल्दिया : कोलाघाट में दोस्त से मुलाकात करने गये कांथी तीन नंबर ब्लॉक के तृणमूल नेता रितेश राय लापता हो गये हैं. वह स्थानीय चांदबेड़िया बूथ तृणमूल अध्यक्ष हैं. गत सात फरवरी को रात 9.30 बजे उनकी अपनी पत्नी महुआ के साथ आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल […]

विज्ञापन

हल्दिया : कोलाघाट में दोस्त से मुलाकात करने गये कांथी तीन नंबर ब्लॉक के तृणमूल नेता रितेश राय लापता हो गये हैं. वह स्थानीय चांदबेड़िया बूथ तृणमूल अध्यक्ष हैं. गत सात फरवरी को रात 9.30 बजे उनकी अपनी पत्नी महुआ के साथ आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. रितेश के दोस्त व स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी सौभिक चक्रवर्ती का भी कुछ पता नहीं चल रहा है.

गत सात फरवरी को सौभिक के साथ मुलाकात करने के नाम पर वह घर से निकले थे. रात को पत्नी को फोन करके बताया था कि सौभिक के पिता की मौत हो गयी है. इसलिए वह सौभिक के साथ मालदा जा रहे हैं. रितेश की पत्नी महुआ का कहना है कि इसके बाद से उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो सका है. मोबाइल स्विच्ड ऑफ है. सौभिक का भी फोन बंद है.

महुआ देवी ने मारिशदा थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है. कांथी के अतिरिक्त पुलिस सुपर (ग्रामीण) इंद्रजीत बसु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कांथी तीन नंबर पंचायत समिति के सदस्य व जिला तृणमूल के महासचिव कनिष्क पंडा ने भाजपा पर रितेश का अपहरण करने का आरोप लगाया है.

उनका कहना है कि गत 21 जनवरी को अमित शाह की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं तोड़फोड़ की थी. उनके निशाने पर रितेश थे. हालांकि भाजपा के कांथी सांगठनिक जिला अध्यक्ष तपन माइती ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो भी घटना हो रही है सबका दोष भाजपा पर मढ़ा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola