कोलकाता : माकपा से समझौते के आसार, दिल्ली जा रहे हैं सोमेन मित्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव करीब है. बंगाल में पार्टी की रणनीति क्या होगी, इसको तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा अब्दुल मन्नान समेत कई नेता राहुल गांधी के साथ बैठक करने दिल्ली जा रहे हैं. नौ फरवरी को यह बैठक होगी. उसी दिन दिल्ली में तय होगा कि पश्चिम बंगाल में […]
विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव करीब है. बंगाल में पार्टी की रणनीति क्या होगी, इसको तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा अब्दुल मन्नान समेत कई नेता राहुल गांधी के साथ बैठक करने दिल्ली जा रहे हैं. नौ फरवरी को यह बैठक होगी. उसी दिन दिल्ली में तय होगा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वामपंथियों के साथ गठबंधन करेगी या फिर अकेले चुनाव लड़ेगी.
हालांकि प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में माकपा के साथ गठबंधन की बात तय हो गयी है. केवल औपचारिक मुहर लगनी बाकी है.
हालांकि ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं, लेकिन ब्रिगेड की सभा हो या ममता का धरना हर बार राहुल गांधी फोन करके ममता बनर्जी को अपना समर्थन देते रहे हैं. इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश होने लगे थे. इसको देखते हुए कांग्रेस ने तय किया है कि प्रदेश के नेताओं को अहमियत दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










