मालदा : पुलिस ने कुछ नहीं किया तो मां ने ढूंढ़ निकाला बेटे को

मालदा : करीब चार महीने पहले मालदा मेडिकल कॉलेज के आउटडोर विभाग के सामने से एक युवक लापता हो गया था. पुलिस में मिसिंग डायरी की गयी थी लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बाद वृद्ध मां ने गांव-गांव घुमकर अपने बेटे की तलाश के लिये गुमशुदगी के पोस्टर लगाने शुरू किये. आखिरकार वृद्ध […]
मालदा : करीब चार महीने पहले मालदा मेडिकल कॉलेज के आउटडोर विभाग के सामने से एक युवक लापता हो गया था. पुलिस में मिसिंग डायरी की गयी थी लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बाद वृद्ध मां ने गांव-गांव घुमकर अपने बेटे की तलाश के लिये गुमशुदगी के पोस्टर लगाने शुरू किये.
आखिरकार वृद्ध मां की मेहनत रंग लायी और चार महीने के बाद बेटे के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास होने का पता चला. मोबाइल पर बेटे का पता ठिकाना चलने के बाद गुरुवार की सुबह जाबेदा बीबी (70) दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाने के महिपाल इलाके पहुंचीं. वहां बेटा मिलते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू फूट पड़े. इसके बाद वह बेटे को लेकर ओल्ड मालदा थाना के महिषबथानी इलाके स्थित अपने घर के लिये रवाना हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










