कोलकाता : नरेंद्र मोदी के खिलाफ हर ब्लॉक में विरोध रैली निकालेगी तृणमूल : मेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:49 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में सीबीआई और पुलिस के बीच हुए घमसान के बाद राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि यहां राजनीतिक तरीके से सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार से ही मोदी हटाओ […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में सीबीआई और पुलिस के बीच हुए घमसान के बाद राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि यहां राजनीतिक तरीके से सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार से ही मोदी हटाओ देश बचाओ, सेव इंडिया, संविधान बचाओ व देश बचाओ के तहत सभी ब्लॉक स्तर पर भी हर जगह मोदी के खिलाफ रैली निकालेगी.
सोमवार से यह रैली रोजाना निकाली जायेगी. उन्होंने कहा कि हर दिन रोजाना तीन बजे से रैली निकाली जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा विरोधी सभी दलों को भी साथ आने को कहा गया है. प्रत्येक इलाके और ब्लॉक में मोदी का विरोध किया जायेगा.
सीजीओ कॉम्प्लेक्स पर केंद्रीय वाहिनी तैनाती को लेकर उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, जो चाहे तैनात रहे, उससे कुछ मतलब नहीं है. हमलोग संविधान बचाने की बात कर रहे है और इसके लिए ही विरोध कर रहे हैं. संघीय ठांचे को बचाने का आंदोलन है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में हमलोग यह आंदोलन शुरू कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










