कोलकाता : मोदी-शाह कर रहे हैं सीबीआइ का राजनीतिक इस्तेमाल : डेरेक ओ ब्रायन

कोलकाता : सीबीआइ और पुलिस के बीच हुए घमासान के बाद राज्यसभा के सांसद व राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेेरेेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों राजनीतिक रूप से सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते […]
कोलकाता : सीबीआइ और पुलिस के बीच हुए घमासान के बाद राज्यसभा के सांसद व राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेेरेेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों राजनीतिक रूप से सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र में दो लोग हैं और उन्हीं के इशारे पर ही सारा खेल खेला जा रहा है.
उन्होंने कहा कि चिटफंड कोई मुद्दा नहीं है. कोलकाता में, जो घटा वह अप्रत्याशित है. उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ के लिए अब तृणमूल धरना दे रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि 2019 में भाजपा सत्ता से जानेवाली है, इसलिए इस तरह से केंद्रीय संस्थानों का इस्तेमाल कर दखल करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




