हावड़ा : 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें : फिरहाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:28 AM
हावड़ा : आंदुल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें. वह ज्यादा कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस से डर गये हैं. यही कारण है कि राज्य में लगातार सभा कर रहे हैं. सीबीआइ और इडी […]
हावड़ा : आंदुल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें. वह ज्यादा कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस से डर गये हैं. यही कारण है कि राज्य में लगातार सभा कर रहे हैं. सीबीआइ और इडी के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को डराने की साजिश रची जा रही है.
मंत्री ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अब वह दीदी की पेंटिग को मुद्दा बना रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोटा संबोधित करते हुए कहा कि फिरहाद ने कहा कि यहां कितने भी मोटा आ जाये, कुछ नहीं हो सकता.
बंगाल में कोई इम्पोर्टेड नेता नहीं चाहिए. बंगाल के लोग ममता के साथ हैं और रहेंगे. जनसभा के बाद दूसरे दलों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा. इस सभा में मंत्री अरूप राय, विधायक वैशाली डालमिया, सांसद प्रसून बनर्जी, विधायक ब्रजमोहन मजूमदार सहित कई नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










