वीरपाड़ा : डेढ़ महीने में तीन बच्चों को तेंदुओं ने मार डाला

वीरपाड़ा : डुआर्स के चाय बागानों में तेंदुओं के हमले थम नहीं रहे हैं. एक बार फिर तेंदुए ने हमला कर 15 वर्षीय छात्र आकाश उरांव को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. यह घटना अलीपुद्वार जिले के वीरपाड़ा ब्लॉक के तुलसीपाड़ा चाय बागान के श्रमिक मोहल्ले में घटी है. शुक्रवार को वह मवेशी […]
वीरपाड़ा : डुआर्स के चाय बागानों में तेंदुओं के हमले थम नहीं रहे हैं. एक बार फिर तेंदुए ने हमला कर 15 वर्षीय छात्र आकाश उरांव को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. यह घटना अलीपुद्वार जिले के वीरपाड़ा ब्लॉक के तुलसीपाड़ा चाय बागान के श्रमिक मोहल्ले में घटी है. शुक्रवार को वह मवेशी के लिए घास काटने गया था
तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. आकाश को पहले वीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. इस घटना के बाद वीरपाड़-मदारीहाट के चाय बागानों में दहशत और बढ़ गयी है. बता दें कि इसी इलाके के चाय बगानों में बीते डेढ़ महीने में तेंदुआ तीन बच्चों को मार चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




