कोलकाता : प्लेटफॉर्म के बजाय बीच लाइन पर आयी ट्रेन, हड़कंप, जल्दबाजी में यात्री लाइन पर ही लगे कूदने

कोलकाता : रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा के लाख दावे किये जा रहे हों, लेकिन आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो रेलवे के सारे दावों पर प्रश्नचिह्न लगा देती है. इसी तरह की एक घटना गुरुवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत दासनगर स्टेशन पर हुई, जब पांसकुड़ा-हावड़ा लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर […]
कोलकाता : रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा के लाख दावे किये जा रहे हों, लेकिन आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो रेलवे के सारे दावों पर प्रश्नचिह्न लगा देती है. इसी तरह की एक घटना गुरुवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत दासनगर स्टेशन पर हुई, जब पांसकुड़ा-हावड़ा लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर न आकर स्टेशन की बीच लाइन पर आ गयी.
प्लेटफार्म होते हुए भी ट्रेन ऐसी लाइन पर खड़ी की गयी, जहां प्लेटफाॅर्म नहीं था. ट्रेन की दोनों ओर अप व डाउन लाइन थी. ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिन यात्रियों को दासनगर स्टेशन पर उतरना था, वे किसी तरह से रेल लाइन पर ही उतरे. लेकिन जो नहीं उतर पाये, वे ट्रेन में ही फंसे रहे.
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं-बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को हुई. इससे यात्री आक्रोषित हो गये. घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन को रोक दिया और प्रदर्शन करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










