कोलकाता : अब इको फ्रेंडली मिक्स प्लांट से होगा सड़क निर्माण

कोलकाता : पर्यावरण विशेषज्ञों की ओर से महानगर में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरे को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) में एक शिकायत दर्ज की गईं. जिसमें स्पष्ट कहा गया कि, सड़क निर्माण हेतु हॉट मिक्स प्लांट में जो मसाला तैयार किया जाता है उससे बड़ी मात्रा में धूलकण उड़ता है. आस-पास का सारा वातावरण […]
कोलकाता : पर्यावरण विशेषज्ञों की ओर से महानगर में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरे को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) में एक शिकायत दर्ज की गईं. जिसमें स्पष्ट कहा गया कि, सड़क निर्माण हेतु हॉट मिक्स प्लांट में जो मसाला तैयार किया जाता है उससे बड़ी मात्रा में धूलकण उड़ता है. आस-पास का सारा वातावरण धुंधला हो जाता है.
गौरतलब है कि एनजीटी ने उक्त शिकायत पर निगम को हॉट मिक्स प्लांट बंद करने का निर्देश जारी किया. निगम ने पालन भी किया. पर सड़क का काम रूकने से काफी कठिनाईं का सामना करना पड़ा. क्योंकि कईं ऐसे सड़कें थीं जिनका काम अंतिम चरण में था. जिसे देखते हुए निगम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










