झाड़ग्राम : मोदी के डर से एक मंच पर आये हैं विपक्षी नेता - स्मृति ईरानी

झाड़ग्राम : विपक्षी पार्टियों की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हाल में हुई रैली पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को झाड़ग्राम में कहा कि जो नेता जीवनभर एक दूसरे का विरोध करते रहे वे अपने निजी हितों को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से एक […]
झाड़ग्राम : विपक्षी पार्टियों की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हाल में हुई रैली पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को झाड़ग्राम में कहा कि जो नेता जीवनभर एक दूसरे का विरोध करते रहे वे अपने निजी हितों को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से एक साथ आ गये हैं.
ईरानी ने यहां भाजपा की गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ने अनोखी स्थिति देखी जहां लोग (विपक्षी नेता) राजनीतिक मंच पर एक साथ आये. उनका जनता के विकास से कोई सरोकार नहीं है. गौरतलब है कि भाजपा की झाड़ग्राम सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करने वाले थे. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह मंगलवार को ही मालदा में सभा करने के बाद दिल्ली लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




