कोलकाता : तृणमूल नहीं चाहती राहुल गांधी बनें प्रधानमंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 12:50 AM
कोलकाता : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल, राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहती. तृणमूल कांग्रेस द्वारा बीते दिनों ब्रिगेड मैदान में विशाल रैली का आयोजन किये जाने के कुछ दिन बाद गोगोई की यह टिप्पणी आयी है. हालांकि इस […]
कोलकाता : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल, राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहती. तृणमूल कांग्रेस द्वारा बीते दिनों ब्रिगेड मैदान में विशाल रैली का आयोजन किये जाने के कुछ दिन बाद गोगोई की यह टिप्पणी आयी है.
हालांकि इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ शिरकत की थी. संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसके लिए श्री खड़गे और श्री सिंघवी को भेजा था और विपक्षी की इस रैली की सफलता के लिए कामना की थी.
वीरभूम के रामपुरहाट में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए श्री गोगोई ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनावों के बाद देश के प्रधानमंत्री होंगे.
पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस के प्रभारी श्री गोगोई ने कहा कि हाल में तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी रैली का आयोजन किया था. लेकिन उन्हें राहुल गांधी से परेशानी है. वह उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते. लेकिन वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. केंद्र में अगली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










