कांग्रेस-तृणमूल में गठबंधन नहीं : सोमेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं होगा. कांग्रेस आलाकमान जो कर रहा है वह राष्ट्रीय राजनीति के परिप्रेक्ष्य में कर रहा है. उन्होंने कहा, आप लोग लिखकर रख लीजिए, मैं जो कह रहा हूं, वास्तव में वही होगा. पश्चिम […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं होगा. कांग्रेस आलाकमान जो कर रहा है वह राष्ट्रीय राजनीति के परिप्रेक्ष्य में कर रहा है. उन्होंने कहा, आप लोग लिखकर रख लीजिए, मैं जो कह रहा हूं, वास्तव में वही होगा.
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की लड़ाई तृणमूल कांग्रेस के साथ जारी रहेगी. अब इसके आगे कोई सवाल नहीं उठता. यह दावा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया.
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की ब्रिगेड सभा के पहले राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को पत्र लिख कर समर्थन जताया. साथ ही कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी के आने की खबर मिलते ही चर्चा तेज हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










