प्रेमिका के खर्च के बोझ तले टूटी प्रेमी के जिंदगी की डोर

Updated at : 29 Nov 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के खर्च के बोझ तले टूटी प्रेमी के जिंदगी की डोर

अपने मामा के घर में इंजीनियर ने फांसी लगाकर दे दी जान मरने के पहले प्रेमिका से अंतिम बार वीडियो कॉल में बात कर कहा अलविदा कोलकाता : प्रेमिका के खर्च के बोझ तले दबकर एक प्रेमी ने जिंदगी को अलविदा कह दिया. घटना रिजेंट पार्क इलाके के मूर एवेन्यू की है. मृतक का नाम […]

विज्ञापन
  • अपने मामा के घर में इंजीनियर ने फांसी लगाकर दे दी जान
  • मरने के पहले प्रेमिका से अंतिम बार वीडियो कॉल में बात कर कहा अलविदा
कोलकाता : प्रेमिका के खर्च के बोझ तले दबकर एक प्रेमी ने जिंदगी को अलविदा कह दिया. घटना रिजेंट पार्क इलाके के मूर एवेन्यू की है. मृतक का नाम भानू प्रकाश क्षेत्री (30) है. वह मेघालय का रहनेवाला था. काम के सिलसिले में वह रिजेंट पार्क इलाके के मूर एवेन्यू में अपने मामा के घर में रह रहा था.खबर पाकर रिजेंट पार्क थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि कोलकाता में एक युवती से वह प्रेम करता था. उसकी प्रेमिका काफी खर्चीली थी. इस कारण प्रेमिका की डिमांड को पूरा करने में वह काफी कर्जदार बन चुका था. इस कारण ही उसने यह कदम उठाया.
पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि भानू ने फांसी लगाने के पहले अपनी प्रेमिका को अंतिम बार विडियो कॉल किया था. इसके बाद उसने यह कदम उठाया. जांच के सिलसिले में पुलिस ने भानू के फोन को जब्त कर लिया है.
मृतक के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गयी है. इस घटना के बाद से मृतक के मेघालय में स्थित घर व मामा के घरवालों में शोक की लहर छा गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola