ePaper

WB : छठ की तैयारियों पर निगम में उच्च स्तरीय बैठक, चार घाटों पर रहेगी विशेष व्यवस्था

Updated at : 02 Nov 2018 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
WB : छठ की तैयारियों पर निगम में उच्च स्तरीय बैठक, चार घाटों पर रहेगी विशेष व्यवस्था

– पारण के दिन निगम करेगा अतिरिक्त पानी सप्लाई कोलकाता : छठ पर्व की तैयारियों को लेकर कोलकाता नगर निगम में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई. निगम आयुक्त खलील अहमद के नेतृत्व में यह बैठक हुई. पार्क एंड स्क्वायर, पर्यावरण विभाग के आला अधिकारियों के अलावा अन्य विभाग के अफसर इसमें उपस्थित थे. बैठक […]

विज्ञापन

– पारण के दिन निगम करेगा अतिरिक्त पानी सप्लाई

कोलकाता : छठ पर्व की तैयारियों को लेकर कोलकाता नगर निगम में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई. निगम आयुक्त खलील अहमद के नेतृत्व में यह बैठक हुई. पार्क एंड स्क्वायर, पर्यावरण विभाग के आला अधिकारियों के अलावा अन्य विभाग के अफसर इसमें उपस्थित थे. बैठक में महानगर के सभी 33 घाटों पर छठ पूजा के दौरान दो दिन विशेष रूप से साफ-सफाई तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने पर चर्चा की गयी.

छठ के दौरान महानगर के उक्त घाटों पर डिजास्टर मैनेजमेंट, कोलकाता पुलिस तथा रिवर पुलिस को तैनात रखा जायेगा.

इन घाटों पर विशेष व्यवस्था

निगम के मेयर परिषद के सदस्य (पार्क एंड स्क्वायर) देवाशीष कुमार ने बताया कि महानगर के चार प्रमुख दही घाट, ग्वालियर घाट, बाजेकदम तल्ला तथा तक्ता घाट पर छठ के दौरान अन्य गंगा घाटों की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ती है. ऐसे में इन घाटों पर पूजा के दौरान दो दिन संध्या अर्घ्य तथा उषा अर्घ्य यानी सुबह वाले दिन छठ व्रतियों के लिए बायो टॉयलेट, कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जायेगी.

सभी 33 घाटों पर पेयजल की व्यवस्था भी रखा जायेगी. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य घाटों पर भी बायो टॉयलेट व चेंजिंग रूम की सुविधा मुहैया करवायी जायेगी.

घाटों पर लाइंटिंग की अतिरिक्त व्यवस्था

निगम के द्वारा छठ के दौरान घाटों पर लाइटिंग की भी अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी. ताकि छठ के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

पारण के दिन अतिरिक्त जलापूर्ति करेगा निगम

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए इस बार भी निगम पारण यानी परना के दिन सुबह में निर्धारित समय से आधे घंटे अधिक जलापूर्ति करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola