पंजाब की कंपनी करेगी नये माझेरहाट ब्रिज का निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में स्थित माझेरहाट में नये ब्रिज का निर्माण का जिम्मा पंजाब की एक कंपनी को दिया गया है. इसके लिए राज्य सरकार ने वैश्विक निविदा बुलायी थी और लगभग नौ कंपनियों ने निविदा जमा की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए पंजाब की कंपनी को चुना है. गौरतलब […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में स्थित माझेरहाट में नये ब्रिज का निर्माण का जिम्मा पंजाब की एक कंपनी को दिया गया है. इसके लिए राज्य सरकार ने वैश्विक निविदा बुलायी थी और लगभग नौ कंपनियों ने निविदा जमा की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए पंजाब की कंपनी को चुना है.
गौरतलब है कि चार सितंबर को माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद विशेषज्ञों की कमेटी से माझेरहाट ब्रिज की स्थिति की जांच करायी गयी थी, जिसमें विशेषज्ञों ने कहा था कि पुराने ब्रिज की मरम्मत करने से भी कोई खास लाभ नहीं होगा.
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुराने ब्रिज को तोड़ कर वहां नया ब्रिज बनाने की घोषणा की थी और साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोक निर्माण विभाग को साफ कर दिया था कि माझेरहाट में नये ब्रिज का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करना होगा. इसके बाद ही लोक निर्माण विभाग ने नये ब्रिज के निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नये ब्रिज के निर्माण के लिए 160 कराेड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. हालांकि, अभी भी माझेरहाट में पुराने ब्रिज को तोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ है. पुराने ब्रिज को तोड़ने का काम अंतिम चरण में है. पुराने ब्रिज का तोड़ने का काम पूरा होते ही यहां नये ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










