एसएमइ सेक्टर से लिया जाये त्रैमासिक सर्विस टैक्स

Updated at : 13 Jun 2014 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
एसएमइ सेक्टर से लिया जाये त्रैमासिक सर्विस टैक्स

कोलकाता. लघु व मध्यम उद्योग के विकास के लिए बनी फिक्की-सीएमएसएमइ ने केंद्र सरकार से इस क्षेत्र के उद्योगों को कर में रियायत देने की मांग की है. गुरुवार को फिक्की-सीएमएसएमई के उपाध्यक्ष और पावर 2 एसएमई के संस्थापक व सीइओ आर नारायण ने महानगर में आयोजित सेमिनार में कहा कि एसएमइ सेक्टर से फिलहाल […]

विज्ञापन

कोलकाता. लघु व मध्यम उद्योग के विकास के लिए बनी फिक्की-सीएमएसएमइ ने केंद्र सरकार से इस क्षेत्र के उद्योगों को कर में रियायत देने की मांग की है. गुरुवार को फिक्की-सीएमएसएमई के उपाध्यक्ष और पावर 2 एसएमई के संस्थापक व सीइओ आर नारायण ने महानगर में आयोजित सेमिनार में कहा कि एसएमइ सेक्टर से फिलहाल प्रत्येक महीने सर्विस टैक्स लिया जाता है, इसे अगर त्रैमासिक स्तर पर लिया जाये तो इस उद्योग को काफी लाभ होगा.

इस मौके पर उन्होंने पावर 2 एसएमइ के संबंध में बताया कि उन्होंने बाइंग क्लब नामक एसएमइ वेब पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से एसएमइ को सस्ते दर पर कच्चा माल मुहैया कराया जाता है.

एसएमइ को सीधे प्रतिष्ठित कंपनियों से उन तक कच्च माल दिया जाता है. कंपनी ने पिछले वर्ष इस क्षेत्र में 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसे इस वर्ष 150 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि पावर2 एसएमइ के अंतर्गत करीब 22 हजार एसएमई ने पंजीकरण करवाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola