निर्माणाधीन मकान के तीसरे तल्ले में आग से अफरातफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके के शेक्सपीयर सरणी थानाअंतर्गत एक इमारत के तीसरे तल्ले में आग लगने से कुछ समय के लिए वहां रहनेवाले लोगों में अफरातफरी मच गयी. घटना हो-ची-मिन्ह सरणी में गुरुवार दोपहर 2.25 बजे के करीब लगी थी. इसकी खबर दमकल विभाग को देने पर दो इंजनों को मौके पर भेजा गया. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके के शेक्सपीयर सरणी थानाअंतर्गत एक इमारत के तीसरे तल्ले में आग लगने से कुछ समय के लिए वहां रहनेवाले लोगों में अफरातफरी मच गयी. घटना हो-ची-मिन्ह सरणी में गुरुवार दोपहर 2.25 बजे के करीब लगी थी. इसकी खबर दमकल विभाग को देने पर दो इंजनों को मौके पर भेजा गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांच मंजिली निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों ने तीसरे तल्ले में रहने के लिए प्लाइवूड का एक अस्थायी कमरा बनाया था. उसी कमरे के अंदर से दोपहर 2.25 बजे के करीब धुआं निकलते देखा गया. जिसके बाद मजदूरों में अफरातफरी मच गयी. दमकल के दो इंजनों की मदद से दमकलकर्मियों ने एक घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया.
इस आग में इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन कमरे को काफी नुकसान हुआ है. दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि कमरे में किसी तरह से कोई चिंगारी प्लाइवूड तक पहुंची होगी, उसी ने बड़े आग का रुप ले लिया. इस घटना के कारण काफी देर तक वहां लोगों में दहशत व्याप्त था. शाम पांच बजे के करीब स्थिति पूरी तरह से सामान्य कर ली गयी. घटना के बाद इसकी विस्तृत जांच में आग लगने के पीछे के सटिक कारण का पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










