मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष , कहा – सीबीआइ अब बन गयी है बीबीआइ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही कलह अब राजनीतिक रूप लेने लगी है. रातों-रात सीबीआइ के निदेशक को हटाये जाने को लेकर घमासान मच गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हमला बोला है. बुधवार को ममता बनर्जी ने सीबीआइ […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही कलह अब राजनीतिक रूप लेने लगी है. रातों-रात सीबीआइ के निदेशक को हटाये जाने को लेकर घमासान मच गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हमला बोला है.
बुधवार को ममता बनर्जी ने सीबीआइ को ‘बीजेपी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन’ का नाम देते हुए कटाक्ष किया. ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, सीबीआइ अब बीबीआई (बीजेपी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) बन गयी है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया. केंद्र सरकार ने वर्मा व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच एक दूसरे पर रिश्वत से जुड़े आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच यह फैसला लिया. केंद्र सरकार ने संयुक्त निदेशक एम.नागेश्वर राव को सीबीआइ का एक्टिंग निदेशक बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










