तृणमूल कार्यालय में बमबाजी, बच्ची घायल

Updated at : 24 Oct 2018 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कार्यालय में बमबाजी, बच्ची घायल

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर थानांतर्गत कांचरापाड़ा जोनपुर चार नंबर तृणमूल पार्टी ऑफिस में बमबाजी का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान रास्ते से अपनी मां के साथ जा रही 10 साल की बच्ची घायल हो गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची का नाम वर्षा सरकार है. पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर थानांतर्गत कांचरापाड़ा जोनपुर चार नंबर तृणमूल पार्टी ऑफिस में बमबाजी का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान रास्ते से अपनी मां के साथ जा रही 10 साल की बच्ची घायल हो गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची का नाम वर्षा सरकार है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है. एक नकाबपोश बदमाशों का दल तृणमूल पार्टी आॉफिस के पास पहुंचा और पार्टी ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ बमबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान रास्ते से गुजर रही बच्ची को बम का स्प्लिंटर लग जाने से वह घायल हो गयी. इधर बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुटों के बीच बमबाजी की घटना हुई है.
घटना के तुरंत बाद मौके पर बीजपुर थाने की पुलिस और तृणमूल विधायक शुभ्रांशु राय पहुंचे. तृणमूल विधायक ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने घायल बच्ची की चिकित्सा के साथ-साथ हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया है. इधर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही इलाके में पुलिस पिकेट बैठा दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola