शिक्षा मंत्री ने की विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर के साथ बैठक

कोलकाता: ऑनलाइन की सिफारिश करनेवाले दो यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की फटकार सहनी पड़ी. बुधवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लेकर बैठक की. बैठक में शिक्षा मंत्री ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास व बर्दवान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर स्मृति कुमार सरकार को […]
कोलकाता: ऑनलाइन की सिफारिश करनेवाले दो यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की फटकार सहनी पड़ी. बुधवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लेकर बैठक की.
बैठक में शिक्षा मंत्री ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास व बर्दवान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर स्मृति कुमार सरकार को ऑनलाइन दाखिले के लिए मीडिया के सामने मुंह खोलने के लिए फटकार लगायी. बैठक के बाद पार्थ चटर्जी ने साफ कहा कि यहां फिलहाल केंद्रीयकृत प्रणाली से ऑनलाइन दाखिला नहीं होगा. कॉलेजों के अनुसार ही ऑनलाइन के माध्यम से भरती होगी. राज्य के 75 कॉलेजों में ऑनलाइन भरती होगी, जबकि 518 कॉलेजों में फार्म लेकर दाखिले की प्रक्रिया चलेगी. स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों को विभिन्न कॉलेजों में दौड़ लगानी पड़ेगी. कॉलेजों के एडमिशन पोर्टल से अलर्ट रहना होगा. तकनीकी असुविधाओं की वजह से फिलहाल सेंट्रलाइस्ड एडमिशन प्रक्रिया चलाना संभव नहीं है.
गौरतलब है कि सरकार के ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया को रोकने के खिलाफ में सोमवार को एसएसआइ समर्थित छात्रों ने कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतल्ला तक रैली निकाली थी. ऑनलाइन दाखिले प्रक्रिया को जारी रखने के पक्ष में एसएफआइ नेता देवज्योति दास ने भी राज्य शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी.
दूसरी ओर विधानसभा में शिक्षा मंत्री से मिलने तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष शंकुदेव पांडा भी पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कॉलेज में ऑनलाइन दाखिले प्रक्रिया के नाम पर कॉलेज से आजादी छीनी जा रही है. बर्दवान विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष भी छात्र-छात्रओं को ऑनलाइन दाखिले हुए थे. लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालय शिक्षा मंत्री के आदेश के खिलाफ नहीं जाना चाहता. इस कारण, विश्वविद्यालय इस वर्ष सिर्फ ऑनर्स कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला लेगा. इसके अलावा कई कॉलेजों ने ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट रोक दिया है, जिनमें लेडी ब्रबर्न और स्कॉटिश चर्च भी शामिल हैं, जिन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी. पर अब दाखिले के लिए वक्त कम होने के कारण कॉलेज इस वर्ष कोई एडमिशन टेस्ट नहीं लेगा. गौरतलब है कि कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया की घोषणा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इस प्रक्रिया को नये शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इस वर्ष के लिए रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




