कोलकाता : भाई-बहन गिरफ्तार
Updated at : 07 Oct 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत राजारहाट में फ्लैट बिक्री के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि सस्ते दरों पर फ्लैट देने के नाम पर भाई-बहन समेत तीन लोगों ने मिलकर इलाके के कई लोगों को चूना लगाया है. पुलिस के मुताबिक […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत राजारहाट में फ्लैट बिक्री के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि सस्ते दरों पर फ्लैट देने के नाम पर भाई-बहन समेत तीन लोगों ने मिलकर इलाके के कई लोगों को चूना लगाया है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों भाई-बहन के नाम शमीम अख्तर और मुमताज बेगम हैं. शमीम की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार रात राइगाछी से उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. नारकेलडांगा निवासी मोहम्मद हुसैन ने राजारहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी कि फ्लैट के नाम पर शमीम और मुमताज समेत तीन लोगों ने मिलकर उससे लाखों की ठगी की है.
गत छह सितंबर को राजारहाट के काजियालपाड़ा आमबागान इलाके में फ्लैट दिलाने के नाम पर कई लोगों से हुई ठगी को लेकर गुस्साये लोगों ने आरोपी की बहन के घर पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की थी.
आरोप है कि शमीम फ्लैट के नाम पर किसी से 50 हजार, तो किसी से एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक लिये थे. इस तरह से 100 से ज्यादा लोगों से ठगी की गयी. ठगी की वारदात को अंजाम देने में उसके साथ उसकी बहन का भी हाथ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार दोनों से पूछताछ कर तीसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




