पुलिसकर्मी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी विधाननगर थाने में है तैनात
Updated at : 05 Oct 2018 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : एक पुलिस कर्मी पर अपनी 10 वर्षीय नातीन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. घटना बाली थाना क्षेत्र के प्रियनाथ घोष लेन की है. आरोपी का नाम प्रसाद पाल (59) है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने बाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वह विधाननगर थाने में बतौर पुलिसकर्मी कार्यरत […]
विज्ञापन
हावड़ा : एक पुलिस कर्मी पर अपनी 10 वर्षीय नातीन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. घटना बाली थाना क्षेत्र के प्रियनाथ घोष लेन की है. आरोपी का नाम प्रसाद पाल (59) है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने बाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वह विधाननगर थाने में बतौर पुलिसकर्मी कार्यरत है. पीड़िता कक्षा 5वीं की छात्रा है.
आरोप है कि अारोपी पिछले कई महीनों से अपनी नातीन से दुष्कर्म कर रहा था. इस घटना के बारे पीड़िता के माता-पिता को जानकारी होने के बावजूद समाज में बदनामी के डर से वे बात को छिपा रहे थे. बाद में पीड़िता की शिक्षिकाओं के कहने पर उसकी मां ने बुधवार को एक एनजीओ की मदद से थाने में शिकायत करायी. समाचार लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था.
क्या है घटना : पीड़िता निश्चिंदा थाना के विवेक पल्ली की रहनेवाली है. आर्थिक स्थिती खराब होने के कारण उसकी मां ने बेटी को प्रियनाथ घोष लेन स्थित अपने पिता के घर पर रहने के लिए भेज दिया. आरोपी बच्ची से छेड़छाड़ करता था, लेकिन पीड़िता अपने नाना की इस हरकत को नहीं समझ सकी. इसके बाद नाना ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना के बारे पीड़िता की नानी भी सबकुछ जानकर चुप थी. पीड़िता ने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी लेकिन उसने भी कोई कदम नहीं उठाया. आर्थिक तंगी के कारण पिता द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता से ही उनका घर चल रहा था. पीड़िता ने इस बारे में स्कूल में अपनी सहेलियों को बताया. इसके बाद उसकी सहेलियों ने शिक्षिकाओं को बताया.
इसके बाद शिक्षिकाओं ने पीड़िता की मां को स्कूल में बुलाया. इसके बाद घटना की जानकारी ‘बचपन बचाओ’ नामक एक एनजीओ को दी गयी. एनजीओं की मदद से पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. घटना में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




